मसानजोर में संदेहास्पद स्थिति में मिला चिकित्सक का शव , पत्नी जमशेदपुर में है चिकित्सक

, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
—————————दुमका -जिले के मसानजोर स्थित झारखंड सरकार के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन (गेस्ट हाउस) में ठहरे हजारीबाग में पदस्थापित एक चिकित्सक डॉ शशि दिनकर मिंज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव कमरे के बेड पर मिला । सूचना मिलते ही मसानजोर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय चिकित्सक से जांच कराकर मौत की पुष्टि कराई । शव को पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। शव दुमका पहुंच चुका है। इसकी पुष्टि फुलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट प्रो रूबेन मुर्मू ने की है। प्रो मुर्मू ने कहा कि वह रांची के रहने वाले और हजारीबाग सदर अस्पताल में थे पदस्थापित मृतक की पहचान 48 वर्षीय डॉ. शशि दिनकर मिंज के रूप में हुई है । वह रांची के बरियातू के निवासी थे और वर्तमान में हजारीबाग सदर अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे ।उनकी पत्नी भी चिकित्सक हैं और जमशेदपुर में पदस्थापित हैं. परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं । मिली जानकारी के अनुसार
शुक्रवार रात दोस्तों के साथ वे गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।
डॉ. मिंज अपने तीन दोस्तों सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह और नीरज कुमार के साथ शुक्रवार रात मसानजोर स्थित निरीक्षण भवन के कमरा नंबर एक और दो में ठहरे थे। शनिवार सुबह जब उनके दोस्त उन्हें जगाने पहुंचे तो उनका शरीर ठंडा पड़ा था और कोई हलचल नहीं हो रही थी। इसके बाद तत्काल मसानजोर थाना पुलिस को सूचना दी गई ।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ निरीक्षण भवन पहुंचे । स्थानीय चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई, जिन्होंने डॉ. मिंज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। मिली जानकारी के अनुसार डॉ मिंज के परिजनों के शाम तक पहुंचने की संभावना है।

Share this News...