झारखंड के स्वास्थ्य सचिव बदले

रांची, 22 जनवरी : राज्य सरकार ने आज तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया जिनमें स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव नीतीन मदन कुलकर्णी शामिल हैं. उन्हें इस पद से स्थानांतरित करते हुए दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल रांची के पद पर प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया. राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के के सोन को उनकी जगह पर स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया. श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक एल खियांग्ते को उक्त पद पर बनाए रखते हुए राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. विगत दिनों झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के बीच संबंधों को लेकर तरह तरह की चर्चा हुई थी।

Share this News...