आंदोलन व संघर्ष की उपज है आजसु पार्टी : सुदेश महतो

आजसु के केंद्रीय सभा के सम्मेलन में उमड़े जनसमर्थन
जमशेदपुर 22 january : शुक्रवार को देवघर जिला के मधुपुर में आजसु पार्टी के केंद्रीय सभा में विशाल जनसमर्थन उमड़े। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सिली के विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में आजसु के प्रति राज्य के जनता ने विश्वास जताकर 12 लाख मत दिया। पार्टी के दो प्रत्याशी जीते, 13 प्रत्याशी द्वितीय व18 प्रत्याशी तृतीय स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि आंदोलन व संघर्ष की उपज है आजसु पार्टी। इसलिए भविष्य में भी कार्यकर्ताओं को दुगुने उत्साह के साथ राज्य के जनता के हित में निरंतर संघर्ष और आंदोलन करना होगा। उन्होंने कहा कि झामुमो की सोच सीमित है वे राज्य की विकास नहीं अपने हित में करते हैं। वे अपने चुनावी मुद्दा को दरकिनार करते हुए जनता के शोषक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आजसु पार्टी का एक लाख सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करना है। वैसे लोगों को पार्टी की कार्यकर्ता चयन करना है जो माटी व पार्टी के लिए समर्पित होगा। वैसे कार्यकर्ता से प्रदेश का भलाई होगा। झामुमो जल जंगल जमीन की रक्षा की बात करते हैं और ये तीनों चीजों को उनके लोगों द्वारा ही दोहन किया जा रहा है। सभा को गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमियो के विधायक डॉ0 लंबोदर महतो, पार्टी के प्रवक्ता डॉ0 देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, पूर्व विधायक अखिल अख्तर, मधुपुर विस के संभावित प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह आदि ने संबोधित किया।

Share this News...