एकदिन पूर्व पेशकार पर हुआ था हमला
जमशेदपुर, 2 सितंबर (रिपोर्टर) : झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय के जोनल जज सुजीत नारायण प्रसाद आज जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा और पार्किंग का जायजा लिया. उन्होंने उपायु्क्त और वरीय आरक्षी अधीक्षक से सुरक्षा को लेकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और कई निदेश दिये। खबर है कि उच्च न्यायालय ने आज प्रशासन की ओर से मुख्य सचिव को भी बुलाकर न्यायालय में जानकारी ली। सोमवार को जमशेदपुर के उपायुक्त और वरीय आरक्षी अधीक्षक को उच्च न्यायालय में बुलाया गया है। उच्च न्यायालय इस हमले को लेकर काफी गंभीर है और वह इस कांड के पीछे की संभावित साजिश को निर्मूल करने के लिये हर तरह की छानबीन कर रहा है। विदित हो कि कुछ साल पहले धनबाद में एकन्यायाधीश टेम्पो के धक्के से सुबह मार्निंग वॉक में मौत के शिकार हो गये थे। उस मामले में भी न्यायालय ने कड़ा रुख अख्तियार किया और सीबीआई ने इसकी जांच की।
न्यायिक प्रशासन यह सुनिश्चित होना चाहता है कि कोर्ट रुम में हमला करने के पीछे कोई साजिश तो नहीं। हलांकि पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हमलावर एक विक्षप्ति व्यक्ति है। सुरक्षा व्यवस्था में चूक पर पुलिस का तर्क है कि अधिवक्ताओं को भी सहयोग करना होगा। जमशेदपुर कोर्ट में कई वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस द्वारा सुरक्षा के हर बार इंतजाम किये जाते हैं लेकिन वहां परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा वाहन लेकर घुसने, उनके साथ मुअक्किलों की संख्या होने के चलते व्यवस्था कारगर नहीं हो पाती। न्यायालय परिसर में अनेक कांड जिसमें हत्या, और उस परिसर के बाहर फायरिंग जैसी घटनाएं उल्लेखनीय हैं।