चाईबासा-हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, महिला घायल

चाईबासा। शहर स्थित बिहार क्लब के पास दोपहर लगभग 12:00 बजे एक हाईवा के चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौके पर भी मौत हो गई है, जबकि एक महिला का पैर बुरी तरह कुचल गया है।घायल महिला को उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक व्यक्ति का हाथ कट कर अलग हो गया है। बताया जाता है कि मृतक एक महिला के साथ बाइक में जा रहा था। उसी दौरान हाईवा के चपेट में आ गया। उल्लेखनीय है कि घटनास्थल शहर के अंदर राजमार्ग का है जिसमें दिनभर बड़ी वाहनों के लिए नो एंट्री लगी रहती है, बावजूद इसके गिट्टी लदी हाईवा कैसे घुस गई। इस घटना से लोग आक्रोशित हैं।

Share this News...