पश्चिम सिंहभूम में strawberry की खेती,5 महिलाओं ने की पहल

चाईबासा कार्यालय : जिले के तांतनगर प्रखंड के विभिन्न गांवो के पांच प्रगतिशील महिला किसानो ने ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से जेएसएलपीएस के किसान सशक्तिकरण परियोजना से जु$डकर सुक्ष्म टपक सिंचाई परियोजना के माध्यम से स्ट्रॉबेरी की खेती प्रारंभ की है। लगभग ७५ डिसमिल जमीन में टिशु कल्चर स्ट्रॉबेरी किस्म के पौधे लगाये गये है। जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र जारिका ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को ब$ढावा देने के उद्घेश्य से स्ट्रॉबेरी की खेती की जानकारी महिला किसानो को दी गयी। जिसमें रूचि दिखाते हुए तांतनगर प्रखंड की काठभारी निवासी सुनाय चातर, चिरची निवासी शंकरी कुन्टिया, टांगरपोखरिया निवासी रानी कुंकल एवं पार्वती कुंकल तथा गितिलादर निवासी सुनीता सामड ने स्ट्रॉबेरी की खेती टपक सिंचाई के माध्यम से प्रारंभ की है। उन्हें वैज्ञानिक खेती एवं आधुनिक तकनीक की सहायता प्रदान की जा रही है। महिला किसान द्वारा उत्पादित स्ट्रॉबेरी बाजार में ३०० रूपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इससे महिलाओं का आय ब$ढेगा तो अन्य किसान भी प्रेरित होकर इस तरह की खेती से जु$डेंगे। स्ट्रॉबेरी की खेती कर रही महिला किसान सोनाय चातर एवं षंकरी कुन्टिया आज अपने खेतो का उत्पाद स्ट्रॉबेरी लेकर समाहरणालय पहूंची, तो उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, उपविकास आयुक्त संदीप बक्शी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तांतनगर अंनन्त कुमार आदि ने स्ट्रॉबेरी खरीद कर महिला किसानो को प्रोत्साहित किया।

Share this News...