टाटा स्टील के अधिकारियों व जमशेदपुरवासियों ने दी रतन एन टाटा को श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। टाटा स्टील ने पद्म विभूषण रतन एन. टाटा की स्मृति के सम्मान में अपने परिचालन स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 10 अक्टूबर को सेंटर फॉर एक्सीलेंस ,सीएफई में दोपहर 12 बजे शाम 5 बजे तक जनता के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जमशेदपुरवासियो को अपने प्रिय उद्योगपति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का मौका मिला। टाटा स्टील के कर्मचारी अपना दुख व्यक्त करने और रतन टाटा के जीवन और विरासत को याद करने के लिए जमशेदपुर वर्क्स के स्टीलेनियम हॉल में एकत्र हुए।
टाटा स्टील के सभी परिचालन स्थानों पर एक साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई, जहां कर्मचारी कंपनी और राष्ट्र के लिए उनके योगदान का सम्मान करने के लिए एक साथ आए।
टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) ने भी जमशेदपुर में टीडब्ल्यूयू कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में अपना सम्मान व्यक्त किया, जो उस नेता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करता है जो कार्यबल के साथ अपने गहरे संबंधों के लिए प्रशंसित थे।

Share this News...