भारत में भ्रष्टाचार घटा, ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट

भ्रष्टाचार के मामले में भारत से आगे है पाकिस्तान

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 2020 के जारी सूचकांक के अनुसार भ्रष्टाचार के मामले में भारत से पाकिस्तान आगे है। सूचकांक गुरुवार को जारी किया गया है। 2020 में भारत भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में छह स्थान फिसलकर 86 वें नंबर पर पहुंच गया है। इसमें 180 देशों में सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के स्तर की रैंक जारी की जाती है। इसमें 0 से लेकर 100 तक के पैमाने का उपयोग होता है। शून्य स्कोर वाले देश को सबसे अधिक भ्रष्ट माना जाता है तथा 100 स्कोर वाले को सबसे कम भ्रष्ट माना जाता है। भारत 40 अंको के साथ 180 देशों में 86 वाँ स्थान पर है। 2019 में भारत 80 वें स्थान पर था। इससे जाहिर होता है कि भारत में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सरकार कामयाब हो रही है। यह देश के विकास के लिए अच्छा संकेत है। विशेषज्ञों का मानना है कि सीपीआई किसी भी देश में भ्रष्टाचार के सही स्तर को नहीं दिखाता है। यह समग्र होकर किसी देश की भ्रष्टाचार की स्थिति का आंकलन करता है।

इस वर्ष डेनमार्क व न्यूजीलैंड 88 अंको के साथ पहली स्थान पर है। सोमालिया व दक्षिण सूडान 12 अंको के साथ सबसे निम्न 179 वें स्थान पर है। अमेरिका 67, चीन 78, नेपाल 117 व पाकिस्तान 124 वें स्थान पर है।

Share this News...