अरविन्द पांडेय टीम ने किया घोषणा पत्र जारी

टीडब्ल्यूयू
टाटा स्टील में तीन वर्षो में दो हजार कर्मचारी पुत्रों की बहाली
जमशेदपुर, 27 जनवरी (रिपोर्टर): टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविन्द पांडेय टीम ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया. उन्होंने कहा कि तीन वर्षांे में टाटा स्टील में दो हमार कर्मचारी पुत्रों व निबंधितों की बहाली करायी जाएगी.
बुधवार की शाम टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविन्द पांडेय टीम की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. इस मौके पर घोषणा पत्र जारी किया. उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में 2000 कर्मचारी पुत्रों व निबंधितों की बहाली करायी जाएगी. कार्यकारिणी की मर्यादा व गरिमा को और आगे बढ़ाने के लिए कमिटी मीङ्क्षटग में उठायी समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए मजबूत व पारदर्शी प्रणाली विकसित की जाएगी. टाटा स्टील के एन एस ग्रेड के कमेटी सदस्यों को यूनियन के नेतृत्व व नीति निर्धारण में बराबर की भागीदारी दी जाएगी. उन्होंने एलटीसी की राशि 50 हजार रुपये तक कराने, वाहन भत्ता मे न्यूनतम एक हजार रुपये की बढ़ोतरी करने की बात कही. एन एस ग्रेड ेके कर्मचारियों के ग्रुप एक से ग्रुप दो व ग्रुप दो का ग्रुप तीन में जाने का रास्ता आसान किया जाएगा. प्रत्येक विभाग में एन एस के ग्रुप चार का पद सृजित किया जाएगा. सुपरवाइवर व एसोसिएट के सभी वर्गों का वर्षों से लंबित प्रोन्नति व टाइम बाँड प्रमोशन का मामला सुलझाया जायेगा. एन एस ग्रेड के कर्मचारियों के आश्रितों के लिए मेडिकल सुविधा बहाल करायी जाएगी. महिला कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं वॉश रूम, रेस्ट रूम, चेंज रूम में उच्च स्तर की वृद्धि की जायेगी. कर्मचारियों का वर्षों से लंबित अपना घर का सपना पूरा किया जाएगा.
———————————–
एन एस ग्रेड के कर्मचारियों का नहीं होने देंगे नुकसान: अरविन्द
टाटा वर्कर्स यूनिय के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविन्द पांडेय ने कहा कि टाटा स्टील के एन एस ग्रेड के कर्मचारियों को नुकसान नहीं होने देंगे. उन्हें उनका अधिकार दिलायेंगे. उन्होंनेे कहा कि पुराने ग्रेड के कर्मचारियों के साथ एन एस ग्रेड को भी लेकर चलेंगे. यूनियन में उनकी भी भागीदारी उनकी टीम करायेगी. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का अपना घर का वर्षों से सपना है. उन्होंने कहा कि उनके सपने का साकार किया जाएगा.
———–
अरविन्द पांडेय बेहतर अध्यक्ष का विकल्प: नितेश राज
टाटा वर्कर्स यूनियन के असिस्टेंट सेक्रेट्री नितेश राज ने कहा कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजीव चौधरी कर्मचारियों के बीच कितना भी प्रयास कर लें लेकिन अरविन्द पांडेय ही अध्यक्ष पद के बेेहतर विकल्प हैं. कर्मचारियों का अरविन्द पांडेय को पूरा समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि कमेटी सदस्य व कर्मचारी पिछले तीन वर्षो के कार्यकाल में अरविन्द पांडेय के काम का तरीका देख चुके हैं. उन्होंने कहा कि कमेटी सदस्य के चुना के बाद मतदाताओं को निष्पक्ष रूप से अपना उम्मीवार चुनने के लिए दबाव दे सकता है.

Share this News...