टाटा स्टील के सीआरएम में क्रेन आपरेटर की मौत, कंपनी ने जताई संवेदना

जमशेदपुर : टाटा स्टील के सीआरएम में एनएस ग्रेड कर्मचारी नरेश प्रसाद (32 वर्ष) की मौत हो गई। नरेश आरआर बे एंट्री पर क्रेन नंबर 44 में कार्यरत थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश को क्वाइल शिफ्टिंग का काम दिया गया था। सुबह चार बजे जब वे अपने क्रेन के केबिन में चढ़ने के लिए गए तो काफी देर तक वे लापता हो गए। साथी कर्मचारियों ने उनके वाकी-टॉकी पर संपर्क किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्हें खोजना शुरू किया गया। कुछ देर बाद वे ट्राली की तरफ से क्रेन पर गिरे हुए पाए गए। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से टीएमएच लेकर गए जहां जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नरेश लगभग तीन साल पहले ही टाटा स्टील ज्वाइन किया था और एनएस-3 ग्रेड पर कार्यरत थे। कंपनी प्रबंधन का मानना है कि संभवत: लड़खड़ा कर गिरने के कारण नरेश की मौत हुई है।

Tata Steel का बयान
टाटा स्टील नेजरी बयान में कहा है कि हमें बहुत खेद है कि जमशेदपुर में हमारे CRM फैसिलिटी में एक दुखद दुर्घटना हुई है। आज लगभग 4:00 बजे (IST) हमारे क्रेन ऑपरेटर और एक मूल्यवान कर्मचारी नरेश प्रसाद (उम्र 32 वर्ष) क्रेन से गिर गए और दुखद हादसे में उनकी मृत्यु हो गई।

इस कठिन समय में हमारी सहानुभूति और गहरी संवेदनाएँ नरेश के परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के साथ हैं। हम उनके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और घटना की गहन जाँच करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, और हम एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share this News...