आ गई वंदे भारत की समय सारणी, जानें टाटा पटना और टाटा बरहमपुर के लिए क्या है रूट और समय

टाटानगर से पटना और बरहमपुर के लिए 15 सितंबर से शुरू हो रही बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटानगर स्टेशन पर 15 सितंबर को इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनके अलावे कुछ अन्य बंदे भारत को भी प्रधानमंत्री टाटानगर स्टेशन से ही ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।बरहमपुर के लिए यह ट्रेन सुबह 5:20 बजे टाटानगर स्टेशन से खुलेगी जबकि पटना के लिए 5:30 बजे खुलेगी ।दोपहर 12: 20 बजे यह ट्रेन पटना पहुंचेगी उसी दिन पटना से अपराहन 2:15 बजे खुलेगी और रात 9:05 पर टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन टाटा और पटना की दूरी 6 घंटे 50 मिनट में तय करेगी। इन दोनों ट्रेनों के रेक टाटानगर स्टेशन पहुंच गए हैं। इन दोनों ट्रेनों के आठ और 10 सितंबर के ट्रायल को लेकर भी समय सारणी जारी कर दी गई है। टाटा बरहमपुर सुबह 5:20 बजे टाटानगर से खुलकर दोपहर 2:30 बजे बरहमपुर पहुंचेगी और बरहमपुर से उसी दिन अपराह्न 3:00 बजे खुलेगी कर रात 11:55 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
टाटा पटना ट्रेन का रूट और समय इस प्रकार है
सुबह 5:30 बजे टाटानगर स्टेशन से खुलेगी
सुबह 7:13: बजे मुरी
सुबह 8:00 बजे बोकारो स्टील सिटी
सुबह 8:30 बजे राजा बेरा
8:53 बजे नेताजी सुभाष चंद्र गोमो स्टेशन
पूर्वाहन 11:55 बजे गया
दोपहर 12:20 बजे पटना

पटना टाटा रूट और समय
दोपहर 2:15 बजे पटना से खुलेगी
दोपहर 3:40 बजे गया
शाम 5:58 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन
शाम 6:05 बजे राजाबेरा
शाम 6:20 बजे बोकारो स्टील सिटी शाम 7:08 बजे मुरी
रात 9:05 बजे टाटानगर पहुंचेगी। टाटा बरहमपुर रूट और समय
सुबह 5:20 बजे टाटानगर स्टेशन से खुलेगी
सुबह 6:10 बजे चाईबासा
सुबह 7:00 बजे डोंगवापोशी
सुबह 7:45 बजे मांस पानी सुबह 8:30 बजे नवागढ़
सुबह 8:54 बजे केंदुझारगढ़
9: 34 बजे हरिचंद्रपुर
सुबह 12:35 बजे जगपुरा
सुबह 10:23 बजे कटक
दोपहर 12:57 बजे भुवनेश्वर
दोपहर 1217 बजे खुरदा रोड दोपहर 1:37 बजे कालू गांव
दोपहर 2:30 बजे बरहमपुर पहुंचेगी बरहमपुर टाटा रूट और समय दोपहर 3:00 बजे बरहमपुर से खुलेगी
दोपहर 3:37 बजे बालू गांव
शाम 4:29 बजे खुरदा रोड
शाम 4:50 बजे भुवनेश्वर
शाम 5:20 बजे कटक
शाम 6:12 बजे जखरपुर
शाम 7:14 बजे हरि चंद्रपुर
रात 8:16 बजे केंदुझारगढ़
रात 8:48 बजे नयागढ़
रात 9:11 बजे बंसपानी
रात 9:53 बजे डांगुआ पोसी
रात 10:45 बजे चाईबासा
रात की 11:55 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी।

Share this News...