टाटा से पटना के लिए सुबह 6 बजे और बरहमपुर के लिए 5.20 बजे खुलेगी वंदे भारत, झारखंड को कुल 4वंदे भारत का तोहफा, जानें क्या है रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर से चार बंदे भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करने वाले हैं ।खास बात यह है कि यह चार वंदे भारत झारखंड को ही समर्पित है। वे टाटानगर स्टेशन पर टाटा पटना और टाटा बरहमपुर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे ।साथ ही साथ देवघर वाराणसी और दुमका रांची वंदे भारत को ही हरी झंडी दिखाएंगे। इस बीच टाटा पटना और टाटा बरहमपुर वंदे भारत की समय सारणी भी लगभग तय हो गई है। पटना के लिए टाटानगर से सुबह 6:00 बजे बंदे भारत एक्सप्रेस खुलेगी और दोपहर 1:00 बजे पटना पहुंचेगी। दोपहर 2:00 बजे पटना से खुलकर रात 9:00 बजे टाटानगर आएगी । टाटा बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:20 बजे टाटानगर स्टेशन से रवाना होकर 2:30 बजे बरहमपुर पहुंचेगी। खास बात यह है कि यह ट्रेन चाईबासा होकर जाएगी ।इस तरह चाईबासा को पहले वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलने जा रहा है। टाटानगर से सुबह 5:20 बजे खुलकर यह ट्रेन 6:10 बजे चाईबासा 7:00 बजे डोंगवापोशी, भुवनेश्वर, खुरदा रोड होते हुए बरहमपुर पहुंचेगी बरहमपुर से दोपहर 3:00 बजे खुलकर रात 11:55 बजे यह ट्रेन टाटानगर पहुंचेगी। टाटा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस पुरुलिया , अनारा, भोजुडीह गोमो ,कोडरमा गया के रास्ते पटना जाएगी उसी दिन प्रधानमंत्री देवघर बाबा बैद्यनाथ से काशी विश्वनाथ बनारस के लिएऔर दुमका से रांची के लिए वंदे भारत की ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे ।
मिली। जानकारी के अनुसार कुछ और ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाने की संभावना है। हालांकि इसकी अभी जानकारी नहीं आई है। वंदे भारत ट्रेन देवघर से 3:15 बजे खुलकर जसीडीह झाझा नवादा होते हुए शाम 7:10 बजे गया होते हुए रात 10:20 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी। वाराणसी से सुबह 6:20 बजे खुलेगी और 1:30 बजे बैद्यनाथ धाम स्टेशन पहुंचेगी । दुमका रांची वंदे भारत ट्रेन देवघर, मधुपुर ,न्यू गिरिडीह स्टेशन , राजधनवार, कोडरमा बरही हजारीबाग होते हुए रांची जाएगी। इस ट्रेन की समय सारणी अभी सामने नहीं आई है।
झारखंड में अगले कुछ महीनो में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसे देखते हुए झारखंड को एक साथ चार बंदे भारत एक्सप्रेस का प्रधानमंत्री तोहफा देने जा रहे हैं।टाटानगर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसका ट्रायल भी जल्द किया जाएगा।

Share this News...