टाटा मोटर्स में 355 कर्मचारी होंगे स्थायी, अधिकतम बोनस 57000 मिलेंगे

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में वित्तीय सत्र 2022- 23 के लिए सोमवार को सालाना समझौता हो गया। टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच हुए ऐतिहासिक समझौते के तहत इस साल 355 अस्थाई कर्मियों का स्थाईकरण किया जाएगा। दुर्गा पूजा से पहले इसकी सूची निकलेगी। इस स्थाईकरण में मेडिकल विभाग के पांच नर्सों का भी स्थाईकरण शामिल है। जबकि इस वार्षिक बोनस का अधिकतम 57,900 एवं औसत 43, 480 रुपया कर्मचारियों को मिलेगा। वहीं 10.1 प्रतिशत के हिसाब से वार्षिक बोनस मिलेगा। बोनस समझौता के बाद यूनियन कार्यालय में टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह एवं सलाहकार प्रवीण कुमार ने यह जानकारी संवाददाताओं को दी। महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि कोविड के बाद रुके हुए मल्टी स्किल को बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।इसके अलावा फुल टर्म अप्रेंटिस एवं डिप्लोमा पूरा करने वाले प्रशिक्षु कर्मचारियों को समयबद्व स्थाईकरण करने का निर्णय लिया गया है। बोनस की राशि अगले माह वेतन के बाद 10 अक्टूबर से पहले कर्मचारियों के खाते में चली जाएगी। इस समझौता में हस्ताक्षर करने वाले टाटा मोटर्स के वीपी विशाल बादशाह, प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी समिति पदाधिकारी एवं यूनियन के तरफ से अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह समिति अन्य पदाधिकारी ने हस्ताक्षर किया।

Share this News...