वरीय पत्रकार शक्तिब्रत चौधरी का निधन

जमशेदपुर, जमशेदपुर की पत्रकारिता से लंबे समय तक जुड़े रहने वाले वरीय पत्रकार शक्तिव्रत चौधरी का निधन होगया है. कोलकाता में उन्होंने कल रात अंतिम सांस ली। आज उनका कोलकाता में ही अंतिम संस्कार हो गया।डिमना रोड में उनका फ्लैट है। लेकिन वे कुछ समय से कोलकाता में ही प्रवास कर रहे थे। 90 के दशक में वे जमशेदपुर में दैनिक हिन्दुस्तान से जुड़े थे। उसके बाद उन्होंने स्वतंत्र पत्रकार के रुप मे ंअपना योगदान दिया। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।जमशेदपुर सिटीजंस फोरम के अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव ने उनके निधन पर शोक जताया है।
शक्तिब्रत चौधरी और संजीव शेखर की पुस्तक वियांड न्यूज काफी लोकप्रिय रही है। स्व चौधरी के सह लेखक एवं लंबे समय तक साथ पत्रकारिता करने वाले संजीव शेखर ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Share this News...