आधुनिक पावर में सुरक्षा सप्ताह संपन्न, लगातार दूसरे वर्ष सुरक्षा जागरूकता का ताज ऑपरेशन को,सुरक्षित कर्मचारी कंपनी के लिए सम्पति समान है: सिंह

सुरक्षा नियमों को पुख्ता रूपेण लागु करने और अपनाने के लिए आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कम्पनी के ऑपरेशन को लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ विभाग घोषित कर पुरुस्कृत किया गया। जबकि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्लुटीपी) विभाग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कंपनी द्वारा 50वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह बुधवार को कंपनी परिसर में संम्पन्न हुआ।


पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड में जागरूक कर्मचारियों व कॉन्ट्रैक्टरों को सुरक्षा जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया। आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के कर्मचारी गोपाल हेम्ब्रम, दिलीप महतो, मोकरा मुर्मू, बुद्धा महतो, सचिन कुमार परिहार, विनितेश वर्मा, आशीष सिन्हा व निशांत सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा जागरूक होने के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान महिला दिवस के मौके पर कोल्हान नारी शक्ति की अध्यक्षा रेणु सिंह ने कंपनी की महिला कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपनी के प्रबंध निदेशक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा की पदाधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए। क्योकि सुरक्षित कारखाना और सुरक्षित कर्मचारी किसी भी कंपनी के लिए सम्पति है। कंपनी के सीओओ राकेश गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा की यह सबकी जिम्मेदारी है की कंपनी के भीतर या बाहर किसी भी तरह से सुरक्षा नियमों का उल्लंधन न हो। सुरक्षा विभाग के अधिकारी बी सुंदरे ने स्वागत भाषण दिया जबकि मानव संसाधन प्रमुख अनिल कुमार सोनी ने मंच संचालन किया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारयों, ठेकेदारों व कर्मचारियों के बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। सुरक्षा सप्ताह मनाने के दौरान चित्रांकन व सुरक्षा स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Share this News...