रांची प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष बने संजय मिश्रा

संजय मिश्र रांची प्रेस क्लब के नये अध्यक्ष चुने गये हैं। आज हुई मतगणणा में उन्हें विजेता घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के तीनों उम्मीदवारों में संजय मिश्र को सबसे अधिक 372 वोट मिले। अखिलेश को 284 और आनंद कुमार को 116 मत प्राप्त हुए। कल भारी गहमागहमी के बीच मतदान हुआ था। आज वोटों की गिनती की गयी। संजय मिश्र ने अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुआत जमशेदपुर से की थी। फिर देश के विभिन्न हिस्सों में पत्रकारिता करने के बाद अभी वे रांची में हैं।

संजय मिश्रा 372
अखिलेश 284
आनंद कुमार 116
88 वोट से जीते संजय मिश्रा

Share this News...