जमशेदपुर में रन फॉर सद्भावना 2 अक्टूबर को, 15 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

जमशेदपुरः पिछले 14 वर्षों से लगातार दौड़ का सबसे बड़ा आयोजन रन फॉर सद्भावना के लिए जमशेदपुर एक बार फिर से तैयार हैं। इसका आयोजन आगामी 2 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस वर्ष यह दौड़ 2 अक्टूबर की सुबह 6.30 बजे साकची गोलचक्कर से शुरू होगी, जो जुबली पार्क होते हुए दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) के पास पहुंचकर समाप्त होगी। इसे लेकर आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। आयोजकों ने बताया कि दौड़ में सभी प्रतिभागियों को सद्भावना टी शर्ट दी जाएगी।
आयोजन के चेयरपर्सन विकास सिंह ने बताया कि दौड़ में करीब 15 हजार प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है। पूर्व में भी दौड़ में 12 से 15 हजार प्रतिभागी शामिल होते रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को एकता और सद्भावना का संदेश देना है। आयोजन के चीफ पैट्रन रेड क्रॉस के सचिव विजय सिंह, आयोजन समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह, महासचिव उदित अग्रवाल और कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर कुंदन कुमार चंद्रा हैं। इसके अलावा सदन हुसैन को मानगो, विकास शर्मा को टेल्को, अधिराज तिवारी को बर्मामाइंस, सुजय कुमार को आदित्यपुर, युधिष्ठीर को बिरसानगर, संदीप शर्मा को निलडीह, मंतोष ठाकुर को घोड़ाबांधा और ऋषभ सिंह को गोलमुरी का एरिया को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है।

Share this News...