रतन टाटा ने निधन पर झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक, शोक संवेदनाओं का तांता

:
प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर झारखंड में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा कि है है। राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। रतन टाटा के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है।
जय प्रकाश(पूर्व लोक अभियोजक) ,विधि सलाहकार, टाटा स्टील, जमशेदपुर ने रतन टाटा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है । जय प्रकाश ने कहा उनका निधन पूरे देश के लिय अपूरणीय क्षति है। साथ ही साथ जमशेदपुर के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने पारिवारिक व्यसाय को आगे बढ़ाते हुए आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। समाज के गरीब लोगों के लिए उनके दिल में खास जगह थी।देश के हर आपदा के समय जी जान से मदद की और खड़े रहे। कोरोना की विपदा में उन्होंने खुले हाथ से देश को सहयोग किया.सामाजिक मूल्यों को वे कभी नहीं भूले। वे अपनी व्यसायिक सफलता ,उदारता और मानवता के लिए हमेशा जाने जायेंगे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

अधिवक्ता : सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि। देश के शीर्ष उद्योगपति टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन से जमशेदपुर वासी काफी दुखी है और मर्माहत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजकीय शोक की घोषणा की है। शहर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों से आग्रह है कि इस शोक की घड़ी में एक दिन साउंड सिस्टम गाना बजाना बंद रखें। देश के उद्योग जगत में उनका नाम आदर के साथ लिया जाता है। उन्होंने टाटा समूह को देश ही नहीं विदेशों में भी बुलंदियों तक पहुंचा। रतन टाटा सामाजिक उत्थान के लिए काफी कुछ किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने रांची में 100 करोड़ की लागत से कैंसर अस्पताल का निर्माण करवाया।
एके श्रीवास्तव अध्यक्ष जमशेदपुर सिटीजंस फोरम ने कहा कि
आज भारत ने अपना एक अनमोल रतन खोदी रतन टाटा हमारे बीच नहीं रहे विनम्र श्रद्धांजलि

[ भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ जटा शंकर पाण्डेय ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते कहा कि देश ने एक महान उद्योगपति के साथ साथ एक महान देश भक्त को खो दिया. उनके निधन से देश ही नहीं पुरे विश्व को छति हुई हैं. रतन टाटा के निधन से हुई छति निकट भविष्य में शायद ही पूरी हो सके. भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें.

कैट के राष्ट्रिय संयुक्त महा सचिव सुरेश सोनथलिया ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि
अपूरणीय क्षति, अलविदा भारत के अनमोल रतन ,एक सच्चे राष्ट्रवादी और दूरदर्शी उद्योगपति, रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ, जिन्होंने टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और अपनी असाधारण उपलब्धियों के माध्यम से भारत के साथ जमशेदपुर को बहुत गौरव दिलाया।
श्री sonthaliya ने कहा कि
उनके मजबूत और मानवीय नेतृत्व से टाटा समूह को उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जिससे इसके वैश्विक विस्तार में मदद मिली और विश्व मंच पर हमारे देश की उपस्थिति काफी मजबूत हुई।
भारत के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण और उनकी परोपकारी पहलों के माध्यम से अंतिम सांस तक हमारे समाज में उनके योगदान को प्रतिष्ठित पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कारों से मान्यता दी गई थी। उनकी विरासत उनकी उल्लेखनीय जीवन यात्रा की तरह ही चमकती रहेगी और न केवल भारत बल्कि दुनिया भर की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

उन्हें जानना सौभाग्य की बात है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उसकी आत्मा को शांति मिलें।
प्रेरक व्यक्तिव आपको अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। खूब याद आयेंगे
फोटोग्राफर सोसाइटी ऑफ झारखंड ने श्रद्धांजलि देतेहुर कहा कि
आज देश रत्न, रतन टाटा जी का स्वर्गवास हो गया, यह हमारे जमशेदपुर के लिए बहुत दुख की घड़ी है।

पूरे जमशेदपुर में टाटा समूह के माध्यम से लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं। रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा मोटर्स, जैगवार, लैंड रोवर जैसी कंपनियों ने हमें सुनहरे मौके प्रदान किए।

आज हम सब जमशेदपुर वासी और भारत वासी उनके निधन से दुखी हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें अपने पास स्थान दें।

फोटोग्राफर सोसाइटी ऑफ झारखंड के सभी फोटोग्राफर आत्म हृदय से श्री रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Share this News...