रजनीश सिंह बने जिला स्तरीय एनएसयुआई के संगठन समन्वयक

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे ने पूर्वी सिंहभूम एनएसयुआई के संगठन को सशक्त बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह को जिला स्तरीय संगठन समन्वयक (को-ऑडिनेटर) का दायित्व सौंपा है।
ज्ञातव्य रहे रजनीश सिंह 1999 में एनएसयुआई के सदस्य बने तथा 2001 ई 2009 तक एनएसयुआई के नगर अध्यक्ष रहे, इस दौरान छात्र संगठन को मजबूत कर अनेको आंदोलन, बडे बडे कार्यक्रम तथा जिला स्तर पर सम्मेलन भी सफल कर चुके है। संगठन में लगातार सक्रियता को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा युवा कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष भी रहे तथा जिला कांग्रेस में जिला महामंत्री के दायित्व पर रहे। 2006 में बेस्ट स्टुडेंट लीडरशिप एवार्ड से भी सम्मानित किये जा चुके है।
छात्रों के हितों में आंदोलन के दौरान छात्रनेता रजनीश सिंह को प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में बेतहासा पिटाई भी की गई थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में लम्बे समय तक रहना पड़ा था और काफी दिनों तक चलने फिरने में असुविधा उठाना पड़ा था। पुनः नये जिम्मेदारी से हरहाल में एनएसयुआई को लाभ होगा।

Share this News...