West Bengal : पुरुलिया मानबाज़ार में मुंडा का जन सम्पर्क

Purulia,12 March . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सिलसिले में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज पुरुलिया के मांनबाज़ार विधान सभा क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान चलाया। केंदा गांव में चले इस जन सम्पर्क में बेहद उत्साहजनक नजारा देख गया जिससे प्रत्याशी व कार्यकर्ता गदगद नज़र आये। श्री मुंडा ने ‘ पोरिवर्तन बंगाल ‘को सफल करने के लिए मतदाताओं से निवेदन किया। श्री मुंडा को पुरुलिया संसदीय क्षेत्र का जिम्मा दिया गया है और उन्हें स्टार प्रचारक की सूची में रखा गया हैl यहाँ भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गौरी सिंह सरदार हैं।

Share this News...