मुर्गा पाड़ा से जप्त कर पुलिस जवानों ने लिया चिकन पार्टी का आनंद

चांडिल। चांडिल पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा सुनकर आप भी हैरान हो सकते हैं। हुआ यूं कि अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति की धूम मची हुई हैं। इसके चलते विभिन्न गांवों में अबतक मेले का आयोजन हो रहा है। जिसमें मुर्गा पाड़ा (लड़ाई), टुसू प्रदर्शनी, प्रतियोगी खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि आयोजित की जा रहीं है।
मंगलवार को चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 शहरबेड़ा गांव में स्थानीय लोगों द्वारा मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया गया था। यहां मुर्गा लड़ाई में सैकड़ों लोग मशगूल होकर आंनद ले रहे थे। जहां अचानक चांडिल पुलिस ने छापेमारी कर दी। इससे भगदड़ मच गई। वहीं, पुलिस जवानों ने मेले में बंधे हुए करीब 40 मुर्गा को जप्त कर लिया। बताया जाता है कि जप्त किए गए मुर्गों को काटकर रात में जवानों ने पकाया और चिकन पार्टी का खूब आनंद उठाया। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोग तरह तरह से सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या चिकन पार्टी मनाने के लिए ही यह छापेमारी की गई। इधर, बताया जाता हैं कि शहरबेड़ा में आए दिन मेला के नाम मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया जाता है। जिसमें जमकर सट्टेबाजी होती हैं। संभवतः पुलिस को सट्टा लगाने की सूचना मिली थी, जिसके चलते छापेमारी की गई।

Share this News...