PM मोदी ने किया भगवान बिरसा मुंडा को नमन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अवसर पर रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय पहुंचकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय परिसर का परिभ्रमण करते हुए ‘धरती आबा काराकक्ष’ एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे।*

Share this News...