डा. नागेन्द्र सिंह समेत 5 विभूतियां पद्मश्री के लिये अनुशंसित

जमशेदपुर, 20 नवंबर (रिपोर्टर) : प्रख्यात शल्य चिकित्सक, गंगा मेमोरियल अस्पताल मानगो जमशेदपुर के संचालक डा. नागेन्द्र सिंह सहित झारखंड से पांच विभूतियों के नामों की अनुशंसा राज्य सरकार ने पद्मश्री के लिये केन्द्र सरकार को भेजी है. इनमें चिकित्सा सेवा से डा. सिंह के अलावा डा. दिव्या सिंह, तपन कुमार पटनायक, कलानृत्य सुशांत कुमार महापात्र, कला/छऊ मुखौटा निर्माता सुरेश कुमार विश्वकर्मा (कला लोक गायक) एवं स्व. गुरुनाथ गोमके रघुनाथ मुर्मू साहित्य (मरणोपरांत) के नाम राज्य सरकार की ओर से केन्द्रीय गृह मंत्रालय को प्रेषित किया गया है. डा. नागेन्द्र सिंह गरीबों के मसीहा के रुप में प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में विख्यात हैं. पिछले साल ही झारखंड सरकार ने पद्मश्री के लिये उनके नाम की अनुशंसा केन्द्र सरकार को भेजी थी. पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या को की जाती है.

Share this News...