नीमडीह : झिमड़ी गांव की पांच महिला और 28 नामजद समेत 100 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

जमशेदपुर। सरायकेला – खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत झिमड़ी गांव में गत शनिवार शाम को हुई हिंसक घटना को लेकर नीमडीह पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज किया है। नीमडीह अंचलाधिकारी के लिखित शिकायत पर 28 नामजद समेत 90 – 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। नीमडीह अंचलाधिकारी ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि तरुण महतो द्वारा भीड़ को उकसाया गया था। भीड़ ने आरोपी तस्लीम के घर, दुकान, मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर पर आग लगा दी है। वहीं, भीड़ ने दो सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ द्वारा पथराव किए जाने से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी करने से संबंधित धाराओं के साथ मामला दर्ज किया गया है।

नीमडीह पुलिस ने अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार के लिखित शिकायत पर चित्त महतो, सरस्वती कुम्हार, सुशील मछुआ, बासुदेव महतो, पारू देवी, सुशीला महतो, सरला महतो, जयचंद कुम्हार, बिरेन कुम्हार, बांका महतो, दुर्गा चरण महतो, आकाश महतो, सपन महतो, महावीर महतो, गोपाल महतो, रथु गोराई, प्रकाश महतो, हाड़ीराम कुम्हार, नरेश महतो, शुभाष कुम्हार, राजीव कुम्हार, जीतू गोराई, गोवर्धन महतो, सुधीर महतो, अनिता महतो, तरुण कुमार महतो, सतीश महतो, पद्मलोचन महतो समेत 90 – 100 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है।

Share this News...