जमशेदपुर ! सरायकेला
सरायकेला – खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झिमड़ी गांव में इस समय तनावपूर्ण स्थिति है। जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, स्थानीय थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत पूरी प्रशासनिक महकमा तैनात हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा झिमड़ी गांव में फ्लैग मार्च निकाली गई हैं। बताया जाता है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के कई घर व दुकानों को आग के हवाले कर दिया है। इस बीच पहुंची पुलिस बल पर भी ग्रामीणों ने पथराव कर दिया है। कई पुलिस वाले घायल हुए हैं तथा पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी पुलिस ने आग बुझाने का काम शुरू किया है। वहीं, शांति बहाल करने का अपील किया है।
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और एसपी मुकेश लुनायत भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एसडीओ, डीएसपी और पांच थानों की पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस फ्लैग मार्च की तैयारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम चार लड़कों ने नीमडीह के झिमड़ी गांव से एक लड़की को अगवा कर लिया था। शनिवार शाम तक लड़की के घर नहीं लौटने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एक पक्ष के कई घरों में आग लगा दी।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया। स्थिति नियंत्रण में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
घटना के संबंध में अबतक जो जानकारी सामने आई हैं, उसके अनुसार मामला दो समुदाय के बीच की है। यहां दो समुदाय के युवक – युवती से जुड़ा हुआ मामला बताया जा रहा है। युवती की माँ का कहना है कि आरोपी युवक द्वारा धमकी दी गई हैं और उसके बेटी को उठाकर ले गया है। हालांकि, अभी तक पुलिस – प्रशासन ने घटना को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है