अधिकांश एक्जिट पोल ने एनडीए को दिये 350 पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण का किला ढहा दिया है। लोकसभा चुनाव, 2024 की वोटिंग खत्म होने के साथ ही आए Exit Polls में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि पहली बार केरल में भाजपा का खाता खुलता दिख रहा है। तमिलनाडु में भी भाजपा ने जोरदार वापसी की है तो वहीं, कर्नाटक में बंपर प्रदर्शन करती नजर आ रही है।
कुछ यही हाल तेलंगाना, आंध्र प्रदेश का भी है। ज्यादातर सर्वे में दक्षिण के सभी राज्यों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। दरअसल, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक इन पांच राज्यों में लोकसभा की कुल 129 सीटें हैं। अगर भाजपा इन सीटों पर ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज करती है तो उसकी 400 पार की राह आसान हो सकती है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में एनडीए को जहां 339-365 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, टाइम्स नाऊ-वीएमआर के सर्वे में एनडीए को 306 तो सी-वोटर सर्वे में 287 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, अलग-अलग सर्वे में दक्षिण के इन पांच राज्यों में भाजपा को कुल 129 सीटों में करीब 63 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Exit Polls 2024
NDA INDIA Others
India News-D Dynamics 371 125 47
Jan Ki Baat 362-392 141-161 10-20
Republic Bharat Matrize 353-368 118-133 43-48
Republic TV-P Marq 359 154 30
News Nation 342-378 153-169 21-23
Dainik Bhaskar 281-350 145-201 33-49

Share this News...