मानगो विकास समिति ने डॉ अजय का किया स्वागत*

मानगो विकास समिति की एक अहम बैठक जे आर पब्लिक स्कूल प्रहलादनगर में आयोजित हुई जिसमें पूर्व आई पी एस अधिकारी व सांसद डॉ अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।अल्प सूचना पर मानगो के विभिन्न इलाकों के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।समिति की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया।अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने डॉ अजय का स्वागत करते हुए समिति की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा मानगो की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर उसके समाधान हेतु पहल करने की अपील की। डाॅ अजय ने सभी लोगों से परिचय के उपरान्त विभिन्न समस्याओं पर गम्भीरता पूर्वक विचार करने एवं उनके निदान हेतु यथा संभव पहल करने का भरोसा दिलाया।इस सभा में मानगो के पैतीस वार्ड से आए प्रबुद्ध नागरिकों ने शिरकत किया।प्रमुख लोगों में व्यावसायी वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में रतन जी पटवारी, स्काई लाइन टावर सोसाइटी के अध्यक्ष ए के सिंह,गायत्री होम्स से विपिन झा,कल्सी टावर से चरनजीत सिंह कलसी,डिमना बस्ती से शुभेन्दु चौधरी,तरुण एन्क्लेव से शिव शंकर झा,सहारा सिटी से मो मतीउल्लाह,हैदर इमाम, वास्तुविहार काॅलोनी से सचिव श्याम बिहारी सिंह,रविशंकर के पी,दयानंद प्रसाद,मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव,अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच से राय शशिभूषण शर्मा,धनंजय शुक्ला,भीम शर्मा,स्ट्रीट वेन्डर्स के अध्यक्ष कृष्णा साव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।मानगो की विभिन्न समस्याओं में प्रमुख समस्या गायत्री होम्स बालीगुमा में पेयजल की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।।कार्यक्रम के सफल संचालन में कुशाग्र सिंह अध्यक्ष युवा शाखा,हर्षित सिंह अध्यक्ष छात्र शाखा मानगो विकास समिति,किरण सिंह अध्यक्षा महिला शाखा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this News...