मलखान सिंह के दर्जनों समर्थक AJSU में शामिल

चांडिल : ईचागढ़ प्रखंड में रविवार को अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह के दर्जनों समर्थक आजसू पार्टी में शामिल हुये। जिसमें दुबराजपुर के ग्राम प्रधान दुबराज माझी, डुमरडीह के सुधीर प्रमाणिक, कुईडीह के लालदेव सिंह मुंडा, चिमटिया के किरीटी भूषण महतो, घाटदुलमी के रवि हेम्ब्रम, तुनगु बेसरा, भागवत कुमार बोड़ा, अर्जुन कुमार बोड़ा आदि शामिल हैं। सभी नये सदस्यों को आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने माला पहनाकर व पार्टी का प्रतीक वस्त्र देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अभिराम माझी, लक्ष्मीकांत महतो, मोहन महतो, गुरुपद सोरेन, बृहस्पति महतो, तुलसी महतो, सुभाष महतो, देबेन माझी, सनत कुमार महतो, मनोज मंडल आदि उपस्थित थे।

Share this News...