कुड़मी आंदोलनकारियों से मनोहरपुर में किया रेल चक्का जाम, आवाजाही ठप

चाईबासा। कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति के सूची में शामिल करने की मांग को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित घाघरा रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारी ने रेल ट्रैक को सुबह 9:15 बजे जाम कर दिया है। जाम में सैकड़ो की संख्या में स्त्री-पुरुष एवं बच्चे शामिल हैं। चक्रधरपुर रेल मंडल के घाघरा स्टेशन पर पूर्व में ही जाम की घोषणा की गई थी। इसके मद्देनजर रेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मुख्ता इंतजाम किए गए थे। मिली जानकारी के अनुसार इस जाम में शामिल होने जा रहे लोगों को सोनुआ में रोकने का प्रयास किया गया है,बावजूद इसके लोगों का घाघरा की ओर जाना जारी है। इस जाम के कारण हावड़ा मुंबई इस मुख्य रेल खंड पर यात्री ट्रेनों से लेकर मालगाड़ियों तक का आवागमन पूर्ण रूपेण ठप हो गया है।समाचार लिखे जाने तक रेल ट्रैक पर जाम जारी है और आंदोलनकारी की संख्या बढ़ती जा रही है।

Share this News...