केशव महतो कमलेश बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष,हटाये गये राजेश ठाकुर

रांची-केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस की कमान सौंपी गयी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से केशव महतो कमलेश को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष का चेहरा बदल दिया है. अभी झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कांग्रेस चुनावी समर में उतर चुकी है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए ही कांग्रेस ने बदलाव शुरू कर दिया है, ताकि जोरदार तरीके से चुनाव लड़ा जा सके और जीत सुनिश्चित की जा सके. कांग्रेस ने राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को झारखंड की जवाबदेही दी है.
कांग्रेस ने किन्हें बनाया कांग्रेस विधायक दल का नेता?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है. उन्होंने इनकी नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी

Share this News...