अर्जुन मुंडा को देश का नया कृषि मंत्री बनाए जाने पर काली शर्मा ने दी बधाई

जमशेदपुर। झारखंड के खूंटी जिले से बीजेपी सांसद अर्जुन मुंडा को देश का नया कृषि मंत्री बनाए जाने पर भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने श्री मुंडा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुक्रवार को काली शर्मा ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के 23 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी आदिवासी नेता को केंद्र में एक बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। काली शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से नई दिल्ली में उनके सरकारी आवास में अर्जुन मुंडा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद रहे।
मालूम हो कि अर्जुन मुंडा इससे पहले झारखंड में तीन बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। झारखंड की क्षेत्रीय पार्टी जेएमएम से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाले अर्जुन मुंडा 1995 में पहली बार विधायक बने थे. पर अलग झारखंड बनने के बाद साल 2000 में हुए चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए और विधायक चुने जाने के बाद बाबूलाल मरांडी सरकार में मंत्री बने।

Share this News...