झारखंड: अगले तीन छाए रहेंगे हल्के बादल ,5 के बाद बढेगी ठंड

जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

रांची : झारखंड के करीब सभी जिलों में कोहरे का असर है. मौसम विभाग की माने, तो 5 जनवरी के बाद झारखंड में ठंड बढेगी. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मौसम बदलाव देखा जा रहा है. अगले तीन तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे. इससे ठंड बढ़ेगी. तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है. तापमान में तीन से चार डिग्री उतार चढ़ाव दर्ज हो सकता है. दिन में कोहरे की वजह से धूप कम निकलेगा, इसे दिन में भी ठंड रहेगी. रांची में अहले सुबह साढ़े पांच बजे का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस था, जो साढ़े 8 बजे 14.6 डिग्री, 11:30 बजे 20.6 डिग्री, ढाई बजे अधिकतम 21 डिग्री और शाम साढ़े पांच बजे 19 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है. 
मौसम विज्ञान विभाग रांची के अनुसार आने वाला दिनों में ठंड और बढेगा. तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है. रांची में 5 जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है. जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. वहीं डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है

Share this News...