झारखंड की आठ सीटों पर बीजेपी ,6 पर कांग्रेस जेएमएम आगे,विद्युत महतो ने बनाई एक लाख से अधिक की बढ़त

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों पर चल रही मतगणना में8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी औरआजसू गठबंधन आगे चल रहा है जबकि बाकी के 6 सीटों पर जेएमएम कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं ।जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने अपनी बढ़त एक लाख से अधिक मतों की कर ली है ।कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी की बढ़त करी 50000 मतों की हो गई है पलामू से भाजपा प्रत्याशी बी डी राम 68000 मतों से आगे चल रहे हैं रांची के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की भी बढ़त करीब 40000 मतों की है ।धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो भी आगे चल रहे हैं लेकिन खूंटी से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा लगातार पीछे चल रहे हैं वहां कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने करीब 39000 मतों की बढ़त बना ली है । सिंहभूम संसदीय सीट से भी जेएमएम प्रत्याशी जोबा मझी की बढ़त ₹52000 पदों की हो गई है दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन करीब 10000 मतों से और गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे करीब 4000 मतों से आगे चल रहे हैं। चतरा से कांग्रेस प्रत्याशी की एन त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह पर 328 मतों की बढ़त हासिल की है जबकि लोहरदगा से भी कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव से करीब 5000 मतों से आगे चल रहे हैं राजमहल से झामुम प्रत्याशी विजय हसदा की बढ़त करीब 12000 मतों की है गिरिडीह से आजसू प्रत्याशी जेएमएम प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं

Share this News...