विद्युत महतो आगे तो अर्जुन मुंडा चल रहे पीछे, कल्पना सोरेन को भी शुरुआत में झटका, जाने झारखंड की सीटों का हाल

लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड की 14 सीटों की मतगणना जारी है इसमें खूंटी से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पीछे चल रहे हैं ।जमशेदपुर से भाजपा के विद्युत महतो बढ़त बनाए हुए हैं। कोडरमा से केंद्रीय मंत्री भाजपा की अन्नपूर्णा देवी 15000 से अधिक मतों से आगे चल रही है ।चतरा से कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी आगे चल रहे हैं ।लोहरदगा से कांग्रेस के सुखदेव भगत ने बढ़त बनाई है ।राजमहल से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय हांसदा 1519 मतों से आगे चल रहे हैं। गिरिडीह से आजसु के चंद्र प्रकाश चौधरी झामुमो जेएमएम के मथुरा महतो से 3900 से अधिक मतों से आगे हैं ।दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन पीछे चल रही है। वहां जेएमएम के नलिन सोरेन ने बढ़त बनाई है । गोड्डा से भाजपा के iनिशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं ।पलामू से भाजपा के बीडी राम आगे चल रहे हैं। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जेएमएम की कल्पना सोरेन भाजपा प्रत्याशी से अभी 2200 मतों से पीछे चल रही है। धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो 7000 से अधिक वोटो से आगे चल रहे हैं

Share this News...