सारंडा में पांच नक्सलियों को मार गिराने वाले जावांज सम्माानित, जिले को नक्सल मुक्त करने तक जारी रहेगा अभियान : डीजीपी

नक्सली हथियार डालकर आत्मसमर्पण करें, अन्यथा इसी तरह मारे जायेंगे

चाईबासा कार्यालय १८ जून : सोमवार के त$डके सारंडा जंगल के गुवा एवं जेटेया थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच हुए मुठभे$ड में ५ नक्सलियों के मारे जाने की जिला पुलिस की सफलता में शामिल होने मंगलवार को महानिदेशक अजय कुमार सिंह चाईबासा पहूंचे। पुलिस लाईन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ऑपरेशन में शामिल जिला पुलिस, झारखण्ड जगुआर, कोबरा-२०९ बटालियन, सीआरपीएफ २६ बटालियन के पदाधिकारियो एवं जवानो को हौसला अफजाई करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक अभियान डॉ संजय आनन्द लाठेकर, पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी छोटानागपुर अखिलेश कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक अभियान होमकर अमोल बेणूकांत, पुलिस उपमहानिरीक्षक झारखण्ड जगुआर एटीएफ इन्द्रजीत महथा, पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष शाखा एस कार्तिक, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ एसके लिंडा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक परिचालन सीआरपीएफ चाईबासा डीएन लाल ने भी जवानो की हौसला अफजाई की। पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखण्ड पुलिस एवं जिला पुलिस के लिए यह बहुत ब$डी सफलता है। गत २ वर्षो से नक्सलियो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिला पुलिस एवं सुरक्षा बलो को काफी सफलता मिली है। जब तक नक्सलियों का सफाया नही ंहो जाता है, यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की समर्पण नीति के तहत नक्सली हथियार डालकर आत्मसमर्पण करें अन्यथा इसी तरह मारे जाते रहेगें। उन्होंने कहा कि देश के अति नक्सल प्रभावित जिलो में झारखण्ड का चाईबासा १२वां तथा राज्य का पहला जिला है। जल्द ही सारंडा और इस जिला को नक्सल मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वारा बिछाये गये आइइडी से जवानो को ऑपरेशन में काफी परेशानी के साथ नुकसान उठानी प$डी। ग्रामीणो को भी नुकसान हुआ है। इस परिस्थिति में भी जवानो द्वारा ब$डी उपलब्धि हासिल की गयी है। उन्होंने इसके लिए चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर, एएसपी अभियान एवं जिला के पुलिस पदाधिकारियो की भुरी-भुरी प्रशंसा की। इस अवसर पर नक्सली अभियान में शहादत दिये जवानो को भी याद किया गया। कार्यक्रम में जवानो के चेहरे पर भी काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर समादेष्टा सीआरपीएफ, कोबरा २०९ बटालियन खुंटी दीपक भाटी, समादेष्टा सीआरपीएफ १९७ बटालियन चाईबासा प्रवेश कुमार जोहरी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सूबे के आला पुलिस पदाधिकारियो, जवानो आदि द्वारा सामुहिक फोटोग्राफी कराया गया ।

Share this News...