जमशेदपुर रहा झारखंड का सबसे गर्म शहर,26 अप्रैल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में तेज आंधी के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना

रांची : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. बुधवार को सबसे अधिकत उच्चतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया. वहीं गुरुवार को सबसे अधिक उच्चतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में रिकॉर्ड किया गया. रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार को भी कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है. वहीं 26 अप्रैल से मौसम बदलेगा. इस दौरान तेज आंधी के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है.

गुरुवार का उच्चतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
जिला — उच्चतम तापमान
रांची — 38.4 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर — 43.1 डिग्री सेल्सियस
डाल्टनगंज — 43.0 डिग्री सेल्सियस
बोकारो — 42.1 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा — 42.9 डिग्री सेल्सियस
चतरा — 38.5 डिग्री सेल्सियस
गढ़वा — 40.6 डिग्री सेल्सियस
गोड्‌डा — 40.6 डिग्री सेल्सियस
गुमला — 37.6 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग — 38.6 डिग्री सेल्सियस
जामताड़ा — 39.0 डिग्री सेल्सियस
खूंटी — 37.8 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा — 37.5 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ — 40.8 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा — 38.6 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर — 39.7 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 26 अप्रैल को जिले के बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुर, गोड्‌डा, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में 30-40 प्रति किमी की रफ्तार से हवा चलेगी. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 27 अप्रैल को राज्य की राजधानी रांची, गोड्‌डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में तेज हवाओं के साथ आंधी का अलर्ट है. वहीं हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. 28 अप्रैल को राजधानी रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ा, गोड्‌डा, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी. इसके साथ ही वज्रपात की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 29 और 30 अप्रैल को भी आंशिक बादल छाये रहेंगे.

Share this News...