इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने गोलमुरी पुलिस मुख्यालय में लेडी पुलिस बैरक में हैंड फ्री सैनिटाइजर मशीन और सैनिटरी पैड डिस्ट्रॉयर मशीन दी

जमशेदपुरः इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने महिला झारखंड पुलिस को सलामी दी।महिला कांस्टेबल हमारी रक्षा के लिए और समाज में शांति बनाए रखने के लिए कठिन परिस्थितियों में काम करती हैं। जमशेदपुर वेस्ट ने उनके परिश्रम के प्रति सम्मान दिखाने के लिए गोलमुरी पुलिस मुख्यालय में लेडी पुलिस बैरक में हैंड फ्री सैनिटाइजर मशीन और सैनिटरी पैड डिस्ट्रॉयर मशीन दिए गए। पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात कई महिला कांस्टेबल इस छात्रावास में रहती हैं, उन सभी को सैनिटरी पैड को नष्ट करने वाली मशीन प्राप्त करने में बहुत खुशी हुई और उपयोगऔर विधि जानने के लिए उत्सुक थीं। प्रेसीडेंट निभा मिश्रा ने सैनिटरी पैड को नष्ट करने वाली मशीन के उपयोग से होने वाले लाभ और प्रक्रिया के बारे में बताया।
क्लब ने गोलमुरी मे पुलिस मुख्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच 80फेस मास्क और 70 कपड़े का बैग भी वितरित किया।
इस अवसर पर उर्वशी वर्मा और अनंनदिता बेरा उपस्थित थे.

Share this News...