मनु भाकर ने भारत के लिए जीता दूसरा पदक, सर्वजीत साथ मिक्स डबल में जीता कांस्य

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीत लिया है। मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता है। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की। इस स्पर्धा में पहले 16 अंक हासिल करने वाली टीम जीतती है। इसी के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय बन गई हैं। साल 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो पदक जीते थे, लेकिन वो मूलत: ब्रिटिश थे। मनु पहली भारतीय हैं। मनु से पहले तक किसी और भारतीय एथलीट ने एक ओलंपिक में दो पदक नहीं जीते थे। सरबजोत का ये पहला ओलंपिक मेडल है।

: 12वां प्रयास
12वें प्रयास में भारत ने 20.8 का स्कोर बनाया। वहीं, कोरिया ने 21.0 का स्कोर बनाया। 12 प्रयास के बाद भारत ने कोरिया पर 14-10 की बढ़त बना रखी है।11वां प्रयास
भारत ने 11वें प्रयास में 19.3 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 19.8 का स्कोर बनाया। हालांकि, 11वें प्रयास के बाद भी भारत ने कोरिया पर 14-8 की बढ़त बना रखी है।
10वां प्रयास
भारत ने 10वां प्रयास में 20.8 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 19.4 का स्कोर बनाया । भारत ने कोरिया पर 14-6 की बढ़त बना रखी है।
नौवां प्रयास
भारत ने नौवें प्रयास में 20.5 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 20.4 का स्कोर बनाया। भारत ने कोरिया पर 12-6 की बढ़त बना रखी है।

Share this News...