गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को सफल बनाने हेतु भाजपा की बैठक

ईचागढ़ विस से पांच हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल : चंद्रमोहन दास

चांडिल : गृह मंत्री अमित शाह के सात जनवरी संभावित चाईबासा दौरा को सफल बनाने व पांच जनवरी को चांडिल डैम शीशमहल में भाजयुमो के मिलन समारोह सह वनभोज आयोजन के लिए रघुनाथपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नीमडीह पश्चिम के अध्यक्ष चिनिबास महतो के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन दास ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को विनाश के कगार पर पहुंचा दिया था। भारत के संपूर्ण विकास का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन कर्मठ व देशभक्त प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने किया था। जिसे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आदि कर्तव्यनिष्ठ राजनेताओं ने जारी रखते हुए भारत को विश्व के सामने एक शक्तिशाली देश के रुप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं मां भारती के रक्षा व विकास करने का एक विचारधारा है। चंद्रमोहन दास ने भाजपा के विचारधारा और देश के प्रति समर्पित कर्तव्यों का विस्तृत रूप से जानकारी दी।

चंद्रमोहन दास ने कहा कि पांच जनवरी को भाजयुमो के मिलन समारोह व सात जनवरी को कर्मठ गृहमंत्री अमित शाह के जनसभा में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों का शंखनाद किया जायेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में कोल्हान से भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के जनसभा में ईचागढ़ विधानसभा से पांच हजार कार्यकर्ता चाईबासा जायेंगे। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य राजेन सिंह मुंडा व नकुल घोष,सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ उरांव, मनसा राम प्रमाणिक, मुखिया दमयंती सिंह, अन्नपूर्णा महतो, चायना महतो, लक्ष्मी महतो, पूर्व मुखिया रविंद्र नाथ सिंह, दीपक देव महतो, स्वपन बनर्जी, कांत महतो, गोवर्धन, तरनी, रवि, उपेन कुमार, हाकुम कुमार, भूषण सिंह, श्याम सुन्दर, काली पद सिंह, श्याम पद रजक, दिलीप महतो, समीर मंडल, निपेन, लखींद्र, माणिक गोराई, विवेक माछुआ आदि उपस्थित थे।

Share this News...