जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत गोविंदपुर यशोदानगर शारदा राम बजरंग अखाड़ा कमिटी के विसर्जन जुलूस के दौरान झंडा हाईटेंशन तार यानी 1 लाख 32 हजार में सटने के कारण 5 लोग जख्मी हो गए है। घायलों में एक आदमी संजय कुमार सिंह की हालात ज्यादा गंभीर होने के कारण टाटा मुख्य अस्पताल में भेजा गया है। 4 लोगों का ईलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है।घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष मौके पहुँच झुलसे लोगों को अस्पताल भिजवाया।
घायलों में विजय कुमार,विजय कुमार, शमी कुमार प्रसाद, संजय कुमार सिंह एवं प्रदीप वर्मा शामिल हैं।