एक भी व्यक्ति नहीं रहेगा भूमिहीन, दिया जाएगा वनपट्टा- मुख्यमंत्री हेमन्त

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबु सोरेन ने दी सेरेंगसिया के शहीदो को श्रद्घांजलि

चाईबासा कार्यालय, २ फरवरी : झामुमो सुप्रीमो शिबु सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगो ने आज सेरेंगसिया के शहीदो को श्रद्घांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शहीदो के सम्मान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज २ फरवरी का दिन ऐतिहासिक है। संथाल परगना से कोल्हान तक पूर्वजो ने एक ही सोंच से संघर्ष की शुरूआत की थी और अपने हक, अधिक, जल-जंगल, जमीन के लिए कुर्बानी दी थी। उन शहीदो के कुर्बानी के प्रतिफल हमे अलग राज्य मिला। इसे सवारने की जिम्मेवारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा में हम सेरेंगसिया से गुजरते वक्त शहीदों को नमन किया। सौभाग्य से हमारी सरकार बनी और हम शहीदो को सम्मान देने का काम किया। इसी के तहत आज न्याय पंच कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। मानकी-मुण्डा के रिक्त पदो को भरने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि गुरूजी जब भी केन्द्र मे मंत्री अथवा राज्य में मुख्यमंत्री बने, कभी उन्हें स्थिरता से काम नहीं करने दिया गया। आज भी हमें संघर्ष करना प$ड रहा है। भाजपा अलग राज्य गठन के बाद अधिकांश दिनो तक सत्ता में रही। कभी डोमिसाईल तो कभी अन्य मुद्दो पर लोगो को ल$डाने का काम किया। अब झारखंडियों का सरकार बनी है, तो आम जनता क साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही कोरोना संक्रमण के कारण सब कुछ ठप हो गया। झारखंड पहला राज्य है कि बाहर फंसे अपने मजदूर भाईयो, छात्रो आदि को टे्रन, हवाई जहाज से वापस लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि राज्य में एक भी व्यक्ति भूमिहीन नहीं रहेगा। सभी को वनपट्टा दिया जाएगा।
बीर सपुतो का ल$डाई का परिणाम है मानकी-मुण्डा व्यवस्था
विधायक दीपक बिरूवा ने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार द्वारा शहीदों को सम्मान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने की विधायक सुखराम उरांव की प्रशंसा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आज चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव द्वारा आज विधायक निधि से उपलब्ध कराये गये ४ बडे ऐम्बुलेंस जनता को समर्पित किया गया। मंच पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विधायक सुखराम उरांव की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुखराम उरांव जी द्वारा ब$डा-ब$डा ४ ऐम्बुलेंस दिया गया है, जो सभी सुविधाओं से लैस है। इससे क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा १९.२८ करो$ड की लागत से १९ योजनाओं का शिलान्यास तथा १२.७७ करो$ड की लागत से निर्मित योजनाओं का उद्घाटन किया। १७ सामुदायिक वनपट्टा का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको को चेक प्रदान किया गया। मानकी-मुण्डा को नियुक्ति पत्र दिया गया। उग्रवादी हिंसा में मृत के दो आश्रितो को अनुकंपा में नियुक्ति पत्र दिया गया। पोटो हो खेल मैदान का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में मंत्री जोबा मांझी, विधायक सुखराम उरांव, दशरथ गागराई, विधायक सोनाराम सिंकू, पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान राजीव रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा आदि उपस्थित थे। स्वागत भाषण डा मनीष रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन उपायुक्त अरवा राजकमल ने किया।

Share this News...