दुमका-युवा प्रतिभा को निखारने के लिए खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

दुमका , युवा प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र दुमका के स्वयंसेवक अमन राज ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया।
भारत सरकार खेल मंत्रालय के तत्वधान में नेहरू युवा केंद्र संगठन प्रखंड स्तरीय 29 से 31 दिसंबर को नेहरू युवा केंद्र संगठन दुमका के स्वयंसेवक अमन राज के अध्यक्षता में पुरुष एवं एवं महिलाओं का फुटबॉल ,बैडमिंटन,तिरंगदाजी , स्लो साइकिल रेस, रस्साकशी, तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी रुपेश कुमार एवं खुशी सचदेव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लड़कों के फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- एफसी ब्लैक पैंथर, द्वितीय स्थान-आदिवासी चिरगाल जुवान ढोलपाथर, तृतीय -स्थान हाडवा ढंगाल फुटबॉल क्लब ,चतुर्थ स्थान कुंडा फुटबॉल क्लब, वहीं लड़कियों के फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उड़न परी फुटबॉल क्लब ढोल पाथर, द्वितीय स्थान कदम कुली फुटबॉल कौवाआम,
लड़कों के 5 किलो मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सुनील टूडू, द्वितीय स्थान प्रदीप टू डू तृतीय स्थान ब्रेनतुइश चतुर्थ, चतुर्थ स्थान शुकुल किस्कू, एव पंचम स्थान राकेश मुर्मू ने प्राप्त किया। वही लड़कों के 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान बबलू मुर्मू ,द्वितीय स्थान सुनील टूडू ,तृतीय स्थान सनाथन बास्की ने प्राप्त किया। वहीं लड़कियों के 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मीनू मरांडी ,द्वितीय स्थान अनीता हेम्ब्रोम, तृतीय स्थान रेणुका बेसरा, ने प्राप्त किया
लड़कियों का एक सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान फुल किस्कू , द्वितीय स्थान पान मुनि मुर्मू, तृतीय स्थान बहामुनी सोरेन, ने प्राप्त किया
वही रस्साकशी प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान शेखर मुर्मू ग्रुप, द्वितीय स्थान लुखीराम सोरेन ग्रुप ने हासिल किया। वही तीरंदाजी मे
प्रथम स्थान ताला हांसदा, द्वितीय सुनील जकता टुडू,ने हासिल किया। वही स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता में प्रथम
स्थान रंजीत मरांडी, द्वितीय स्थान दानियाल सोरेन,तृतीय स्थान चांद मार्शल टू डू ने प्राप्त किया
वही बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उपेंद्र दास ग्रुप द्वितीय स्थान मनोज सोरेन ग्रुप ने हासिल किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र दुमका कि और से सर्टिफिकेट मॉडल, ट्रॉफी, और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया वही मौके पर स्वयंसेवक अमन राज ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के सभी युवा एवं युवतियों को खेलकूद के माध्यम से अपने जीवन को और बेहतर करने का एक अच्छा प्लेटफार्म देती आ रही है इसमें अधिक से अधिक युवा जोड़े और खेल के माध्यम सेअपने जीवन को और बेहतर बनाएं प्रखंड स्तरीय जो प्रतिभागी प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त की है सभी को जिला स्तरीयप्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।

Share this News...