झारखंड के कई DSP का ट्रांसफर

रांची। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड के कई DSP और समकक्ष पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया।
जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित पदाधिकारी अविलम्ब प्रभार ग्रहण करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।
यह है पूरी सूची
लोहरदगा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बोकारो के बेरमो का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
देवघर के झा०स०पु०-05 के पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद (प्रतिनियुक्त देवघर जिला साईबर अपराध) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक गिरिडीह के डुमरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
रांची में अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक रहे जय प्रकाश नारायण चौधरी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक गोड्डा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में रहे पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन कुमार आस्तिक को अगले आदेश तक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (झारखंड, रांची) के पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है।
रांची में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में रहे पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक (विशेष शाखा झारखंड, रांची) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Share this News...