जमशेदपुर में इस साल, के अंत में आरंभ हो जाएगा डबल डेकर फ्लाई ओवर का निर्माण, गडकरी ने किया ऐलान

जमशेदपुर में डबल डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण 2021 में शुरू होगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज घोषणा की कि जमशेदपुर में साढ़े 5 किलोमीटर डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण साल 2021 के अंत में शुरू हो जाएगा। श्री गडकरी ने आज झारखंड की विभिन्न सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर उक्त घोषणा की। श्री गडकरी ने बताया कि इस डबल डेकर फ्लाईओवर का डिजाइन तैयार किया जा रहा है और इसका शुभारंभ 2021 के अंत में किया जाएगा साल 2024 तक यह निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा ।श्री गडकरी ने बताया कि साडे 5 किलोमीटर के इस डबल डेकर का निर्माण 5:30 सौ करोड़ की लागत से किया जाएगा विदित हो कि पारडीह से बालिगुमा तक उक्त डबल डेकर के निर्माण की घोषणा पिछले दिनों लोकसभा में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के एक सवाल के जवाब के दौरान श्री गडकरी ने की थी। आज झारखंड की विभिन्न सड़क परियोजनाओं के ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित झारखंड के विभिन्न सांसद और विधायक गण भी मौजूद थे।

Share this News...