Dhanbad : कांग्रेस नेता ने शुरू की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, मंत्री आलमगीर आलम ने दिखाई हरी झंडी

Dhanbad ,16 May : कांग्रेस नेता, जिप सदस्य एवं झारखंड पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा अपने स्वर्गीय पिता शिवदानी सिंह के स्मरण में चलने वाले ट्रस्ट से जिला कांग्रेस को प्रदत एम्बुलेंस लाइफ लाइन एक्सप्रेस को आज ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह और अशोक कुमार सिंह सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहें। यह सेवा बिल्कुल निःशुल्क होगी। मंत्री आलमगीर आलम ने श्री सिंह के योगदान की तारीफ़ की और कहा कि कोरोना काल में मरीजों को मदद पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत समाज को संबल देगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सब एक दिन मिलकर कोरोना के इस जंग को जीतेंगे।कोरोना के संकट में सक्रिय रुप से कार्य कर रहे धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी को उन्होंने बधाई दी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दुःख की घड़ी में जो समाज को मदद पहुंचाता है,वही वास्तविक समाजसेवी होता है। सबके लिए निःशुल्क एम्बुलेंस को समर्पित कर कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह ने अनूठा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने श्री सिंह द्वारा पूर्व में धनबाद ग्रीन अभियान चलाकर सफाई कार्य कराने,पेय जल के लिए अपने टैंकरों से हर क्षेत्र में पानी पहुंचाने, जैविक खेती की शुरुआत कराने , पिछले लॉक डाउन में अनाज वितरित करने तथा सामान्य दिनों में बच्चों की शिक्षा , शादी विवाह में सहयोग जैसे असाधारण कार्यों और सेवा भाव का उल्लेख करते हुए उन्हें और शक्तिवान बनाने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा आज देश मे बीमार परिजनों को घर से अस्पताल पहुंचाने में लोग एम्बुलेंस वालों के शोषण का शिकार हो रहें है। ऐसे में मानवता की पुकार पर समाजसेवी अशोक कुमार सिंह ने आम लोगों की मदद के लिए एक नई पहल की है। यह एम्बुलेंस लाइफ़ लाइन एक्सप्रेस बरवाअड्डा काशियाटांड़ के पास किंग्स पेट्रोल पंप के पास आपातकालीन सेवा के लिए 24X7 हमेशा उपलब्ध रहेगी। इसको पुराने कांग्रेस भवन के समक्ष भी एक टेंट लगा कर रखने की व्यवस्था की जाएगी । अशोक सिंह ने कहा कि 1973 में डकैतों ने जब उनके पिता शिवदानी सिंह को गोली मारी थी तब उनको अस्पताल भेजने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिल पाया था। उन्हें टैंकर से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था। मेरे मन को हमेशा यह बात कचोटती रही । पिता की तरह किसी और को आपात स्थिति में एम्बुलेंस की कमी न झेलना पड़े, इसलिए उनकी स्मृति में यह सेवा शुरू की। कोविड के बाद भी यह सेवा सामान्य मरीजों और जरूरत मंदों के लिए जारी रहेगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने कोविड काल में एंबुलेंस सेवा के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किया है :
1. पप्पू कुमार तिवारी (जिला कार्यालय प्रभारी) धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी–8271561305 .
2. किंग्स पेट्रोलियम-8987639257 .
इस मौके पर मुख्य रूप से जोनल कोर्डिनेटर सुल्तान अहमद खान,शमशेर आलम, योगेंद्र सिंह योगी,मनोज सिंह,मंटू दास,अभिजीत राज,अनवर शमीम,कुमार संभव,बबलू दास, पप्पू कुमार तिवारी,आसिफ रजा, इरफान आलम,इकराम कुरेशी समेत दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Share this News...