धालभूमगढ़- धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर असमाजिक तत्वों द्वारा प्रतिबंधित मांस फेंके जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने एन एच 18 को घंटों जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया और लोगों को समझा बुझाकर लगभग ढाई घंटे बाद सड़क जाम हटाया गया। घटना स्थल पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चन्द्र, मुसाबनी थाना प्रभारी संदीप भगत सहित पुलिस बल पहुंची थी। स्थानीय लोगों का कहना है इसके पूर्व भी उक्त स्थान पर प्रतिबंधित मांस फेंके गए थे। इधर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक सेल गठन करने की बात कही है। जो घटना की सभी एंगल से जांच कर कार्रवाई करेगी। असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जायेगी। पुलिस -प्रशासन की तत्परता से शांति व्यवस्था नियंत्रण में कर लिया है।