चाईबासा-टेबो घाटी में यात्रियों से भरी बस पर फायरिंग

:

चाईबासा 4 january

बंदगांव में रविवार की रात यात्रियों से भरी बस पर हथियारबंद 6 बदमाशों ने धावा बोल दिया। घटना अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेबो घाटी के जलमय एवं बांडी के बीच घने जंगल में स्थित NH-75 की है। बदमाशों ने रांची से चक्रधरपुर जा रही शक्तिपुंज बस को रोकने के लिए करीब 10 राउंड फायरिंग की। घटना में यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि फायरिंग से यात्रियों में काफी भय का माहौल है।माना जा रहा है कि बदमाशों ने यात्रियों को लूटने के प्रयास में बस को रोकना चाहा था। गोली बस की हेड लाइट के पास और बॉडी के किनारे व पिछले हिस्से में लगी। लेकिन ड्राइवर सीताराम सिंह सुरक्षित बस को चक्रधरपुर पहुंचाया।

इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस सर्च अभियान चला रही है। घाटी को नक्सलियों व बदमाशों के लिए सुरक्षित जोन के रूप में जाना जाता है। क्षेत्र में बदमाश आसानी से किसी भी घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं।

बस रांची से चक्रधरपुर जा रही थी और इसी दौरान उसपर फायरिंग की गई।
बस रांची से चक्रधरपुर जा रही थी और इसी दौरान उसपर फायरिंग की गई।

वहीं, चक्रधरपुर एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा ने बताया कि 6 हथियारबंद बदमाशों ने रांची से चक्रधरपुर जा रही शक्तिपुंज बस को रात में रोकने का प्रयास किया था। लेकिन बस नहीं रुकने से बदमाशों ने फायरिंग की। इसमें कोई यात्री या चालक को नुकसान नहीं पहुंचा है। इसकी सूचना बस मालिक ने दी। इसके बाद बदमाशों के खिलाफ सर्च अभियान क्षेत्र में चलाया जा रहा।

Share this News...