चाईबासा, सवारी गाड़ी पलटने से नौ लोग घायल, कई गंभीर

चाईबासा। चक्रधरपुर – चाईबासा मुख्य मार्ग पर एस मोड़ के पास बुधवार को एक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी पलटने से नौ लोग घायल हो गये। जिसे ईलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन यात्री की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक टाटा मैजिक चक्रधरपुर से चाईबासा की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग एक दर्जन यात्री सवार थे। इसी दौरान एस मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगो मौके पर पहुंचे और घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां तीन यात्री की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Share this News...