चांडिल : दुर्घटना के बाद एक घंटे तक ऑटो में फंसा रहा चालक, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल बाहर निकाला

चांडिल। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे कांदरबेड़ा में अज्ञात ट्रक को एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो चालक वाहन में फंस गया था। उसके दोनों पैर ऑटो में फंसने के कारण बाहर निकलने की कोई गुंजाइश नहीं थी। वहीं, ऑटो चालक आजादनगर निवासी मोहम्मद मुख्तार नशे में धुत था। दुर्घटना की जानकारी मिलने के आसपास के ग्रामीण पहुंचे और ऑटो चालक को बाहर निकालने की पहल की। करीब एक घंटे तक ऑटो चालक वाहन में फंसा रहा। एक घंटे बाद कड़ी मशक्कत से ग्रामीणों ने चालक को सकुशल बाहर निकाला। चालक मोहम्मद मुख्तार को हल्की चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने उसके परिवार के सदस्यों को फोन पर दुर्घटना की जानकारी दी है।

Share this News...