बीजेपी मे शामिल होने के बीच champai सोरेन दिल्ली रवाना, कुछ jmm विधायक भी है साथ

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें के बीच आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीन से चार विधायक भी हैं। बताया जाता है कि उन्होंने कोलकाता से फ्लाइट पकडी है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में कुछ बड़ा खेल हो सकता है। चौपाई ने हालांकि कल ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें को खारिज कर दिया था मगर आज नए घटनाक्रम के बाद एक बार फिर राजनीतिक सर गर्मी बढ़ गई है झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है।

Share this News...